रविवार, 15 नवंबर 2009

बीस साल का जुनून....!!


बीस साल का जुनून....!!












बीस साल पहले आज ही कि तारीख १५-११-८९ को सचिन रमेश तेंदुलकर ने पकिस्तान के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करिअर का आगाज़ किया था.
इन बीस सालों में सचिन के क्रिकेट करिअर में तमाम उतार- चढ़ाव आए. सभी मुश्किलों का सचिन ने
 धीरतापूर्वक सामना किया और हर बार क्रिकेट डायरी में एक मील का पत्थर गाड़ा.








सचिन की सौम्यता और शील व्यवहार का सारा विश्व कायल है. विश्व के कोने - कोने में सचिन के चाहने वाले है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने को सचिन के कीर्तिमानों के आगे छोटा मानते हैं.
सुरों की महारानी लता मंगेशकर उन्हें अपना बेटा कहती हैं और उन्हें हमेशा खेलते हुए देखना चाहती हैं. प्रथम भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की इच्छा है की वे १०० शतक बनाएं. 









बीस साल का बेमिसाल रिकार्ड

१. मैन ऑफ़ दी मैच - ६० वन डे में.
२. मैन ऑफ़ दी सीरीज़ - १४ वन डे में.
३. मैन ऑफ़ दी मैच - ११ टेस्ट में.
४. मैन ऑफ़ दी सीरीज़ - २ टेस्ट में.
५. एक कलेंडर में सर्वाधिक शतक - ०९.
६. एक कलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन - १८९४(१९९८)
७. एक कलेंडर वर्ष में एक हज़ार या उससे अधिक रन - ७ बार.
८. वन डे में सर्वाधिक चौके - १८७२ चौके.
९. टेस्ट में सर्वाधिक चौके - १६७६ चौके.
१०. १५० से ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी - १८ बार.
     (केवल ब्रायन लारा ही उनसे आगे है,१९ बार)
११. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक - २४.
१२. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक - ८७.
      (४२ टेस्ट + ४५ वन डे)
१३. वन डे में सबसे ज्यादा पचासा - ९१.
१४. सर्वाधिक टेस्ट रन - १२,७७३.
१५. सर्वाधिक वन डे रन - १७,१६८.










वन डे में विभिन्न देशों के खिलाफ़ बनाए रन

१. ऑस्ट्रेलिया - ३००५ रन
२. श्रीलंका - २७४९ रन.
३. पकिस्तान - २३८९ रन.
४. न्यूजीलैंड - १७५० रन.
५. साऊथ अफ्रीका - १६५५ रन.
६. वेस्टइंडीज़ - १५७१ रन.
७. जिम्बाव्वे - १३७७ रन.
८. इंग्लैंड - १३३५ रन.
९. केन्या - ६४७ रन.
१०. बांग्लादेश - ३४५ रन.
११. नामीबिया - १५२ रन.
१२. यूएई - ८१ रन.
१३. बरमूडा - ५७ रन.
१४. नीदरलैंड्स - ५२ रन.
१५. आयरलैंड - ४ रन.











सम्मान
१. अर्जुन अवार्ड - १९९४.
२. विज़डन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर - १९९७.
३. राजीव गाँधी खेल रत्न - १९९७-९८.
४. पद्म श्री - १९९९.
५. प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट(वर्ल्ड कप) - २००३.
६. आईसीसी वर्ल्ड एकादश - २००४, और २००७.
७. राजीव गाँधी पुरस्कार - २००५.
८. पद्म विभूषण - २००८.

सचिन के उपरोक्त रिकार्ड बीस साल के क्रिकेटीय जुनून का परिणाम हैं.
सचिन १०० शतक बनाएं और जब तक उनकी इच्छा हो तब तक क्रिकेट खेलें. हमारी और सारे देश कि शुभकामनाएं सचिन के साथ हैं. 
शुभेच्छु

प्रबल प्रताप सिंह
 कानपुर - 208005
उत्तर प्रदेश, भारत

मो. नं. - + 91 9451020135

ईमेल-
ppsingh81@gmail.com

ppsingh07@hotmail.com

ब्लॉग  -    कृपया यहाँ भी पधारें...

http://prabalpratapsingh81.blogspot.com

http://prabalpratapsingh81kavitagazal.blogspot.com

http://prabalpratapsingh81.thoseinmedia.com/

मैं यहाँ पर भी उपलब्ध हूँ.

http://twitter.com/ppsingh81

http://www.linkedin.com/in/prabalpratapsingh

http://www.mediaclubofindia.com/profile/PRABALPRATAPSINGH

http://thoseinmedia.com/members/prabalpratapsingh

http://www.successnation.com/profile/PRABALPRATAPSINGH

2 टिप्‍पणियां: