शुक्रवार, 1 जनवरी 2010

नव वर्ष मुबारक....!










































चटकती कलियों को
किलकती गलियों को
नव वर्ष मुबारक....!

नील गगन के बादल को
ममता के आँचल को
नव वर्ष मुबारक....!


पूरब की पुरवाई को
सागर की गहराई को
नव वर्ष मुबारक....!


अनेकता के साथों को
एकता के हाथों को
नव वर्ष मुबारक....!

पतझर की बहार को
माटी के कुम्हार को
नव वर्ष मुबारक....!

बचपन की बातों को
बिछुड़े हुए नातों को
नव वर्ष मुबारक....!

झुकती हुई आँखों को
सूखी हुई शाखों को
नव वर्ष मुबारक....!

पूर्वजों की थाती को
शहीदों की छाती को
नव वर्ष मुबारक....!

छप्पर की बाती को
चींटी-बाराती को
नव वर्ष मुबारक....!

उठती डोली को
पपिहा की बोली को
नव वर्ष मुबारक....!
 
शहर की अंगड़ाई को
गाँव की बिवाई को
नव वर्ष मुबारक....!

बुजुर्गों के सानिध्य को
भारत के भविष्य को
नव वर्ष मुबारक....!

अलाव की रातों को
बसंत की यादों को
नव वर्ष मुबारक....!

गुजरती राहों को
बिचुद्ती बाँहों को
नव वर्ष मुबारक....!

गाँव की पगडण्डी को
सब्जी की मंडी को
नव वर्ष मुबारक....!

खेतों की फसलों को
चिड़ियों के घोसलों को
नव वर्ष मुबारक....!
 
रोते नादानों को
उड़ते अरमानों को
नव वर्ष मुबारक....!

निकलते दिनकर को
स्थिर समंदर को
नव वर्ष मुबारक....!

कोयले की खानों को
मुर्गे की बांगो को
नव वर्ष मुबारक....!

नदिया की कल कल को
गोरी की छम छम को
नव वर्ष मुबारक....!

सरहद के जवानों को
खेत खलिहानों को
नव वर्ष मुबारक....!

जीवन दाता को
जग के विधाता को
नव वर्ष मुबारक....!


 







 
प्रबल प्रताप सिंह 

14 टिप्‍पणियां:

  1. prabal ke pratap ko..
    yanee ki aap ko..
    नव वर्ष मुबारक....!

    जवाब देंहटाएं
  2. अत्यन्त खूबसूरत रचना..किसी को नही छोड़ा आपने नववर्ष की बधाई सभी को दे डाली..बहुत सुंदर अभिव्यक्ति...सुंदर रचना..आपको भी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ..

    जवाब देंहटाएं
  3. कमेन्ट के लिए गिरीश जी और विनोद जी आप दोनों लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद...!

    --
    शुभेच्छु

    प्रबल प्रताप सिंह

    जवाब देंहटाएं
  4. a very very happy new year to you n ur loved ones also... kavita achhi lagi...

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको भी नववर्ष बहुत मुबारक हो ...!!

    जवाब देंहटाएं
  6. बेहतरीन!!

    आपको भी नववर्ष बहुत मुबारक हो..

    जवाब देंहटाएं
  7. happy new year ji.
    i am sorry for very-very late wishes.
    thanks.
    www.chanderksoni.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  8. देर से सही नववर्ष मुबारक ।

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह नए साल की मुबारका इतने सुन्दर अल्फाजों में बहुत बढ़िया लगी!!!!

    जवाब देंहटाएं