टॉक सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टॉक सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

मोटे अनाजों पर आधारित फिट इंडिया स्वस्थ हिंदुस्तान टॉक सीरीज की शुरुआत

Millets: मोटे अनाजों पर आधारित फिट इंडिया स्वस्थ हिंदुस्तान टॉक सीरीज की शुरुआत

Fit India Healthy Hindustan Talk Series: केन्द्र सरकार देश के नागरिकों को स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए सरकार फिटनेस के कई नए पहलुओं का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी मे केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोटे अनाजों पर आधारित एक स्पेशल एपिसोड के साथ फिट इंडिया हेल्‍दी हिंदुस्तान टॉक सीरीज का शुभारंभ किया। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने फिट इंडिया हेल्दी हिंदुस्तान आइकॉन के साथ एक विशेष सत्र में फिटनेस, हेल्‍दी डाइट चार्ट, वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों और दैनिक जीवन में मोटे अनाजों के महत्व पर एक विशेष सत्र पर चर्चा की। आइए जानते हैं सरकार के इन पहलों के बारे में.....

मिलेट्स पर आधारित संडे फिटनेस टॉक सीरीज

कई पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सभी लोग बाजरे या मोटे अनाजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें तो हमारे देश से अधिकांश बीमारियां दूर हो जाएंगी। लोगों को जागरुक और जीवन शैली में बाजरा के महत्व पर सरकार ने फिट इंडिया स्वस्थ हिन्दुस्तान की मिलेट्स पर आधारित स्पेशल संडे फिटनेस टॉक सीरीज शुरुआत की है। यह फिटनेस विशेषज्ञों की एक ऑनलाइन टॉक सीरीज है। इसमें इस सीरीज का पहला प्रसारण 22 जनवरी से 12 मार्च 2023 तक होगा। हर रविवार सुबह 11 बजे फिट इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल से यह सीरीज प्रसारित होगी। इसमें बाजरे के उपयोग और महत्व पर चर्चा होगी.....

फिट इंडिया स्वस्थ हिंदुस्तान पहल क्या है

फिट इंडिया हेल्दी हिंदुस्तान प्रोग्राम सरकार की एक अच्छी पहल है इसका लाभ देश के सभी नागरिकों को मिलेगा। यह विशेष कार्यक्रम प्रख्यात फिटनेस विशेषज्ञों और फिट इंडिया आइकॉन का एक ऑनलाइन टॉक शो है। यह एक संडे फिटनेस टॉक्स शो है। इस शो का आयोजन हर रविवार को सुबह 11 बजे किया जाता है। इसकी शुरुआत 8 जनवरी को हुई है। इस टॉक शो का प्रसारण फिट इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम और यूट्यूब हैंडल से होता है। इसमें फिटनेस और पोषण विशेषज्ञ बाजरा को 2023 में अंतर्राष्ट्रीय वर्ष मनाने के लिए बाजरा के महत्व के बारे में बात करेंगे।

बाजरा को दैनिक जीवन में जोड़ना

बाजरा को दैनिक जीवन में जोड़ने के लिए के फिटनेस टॉक सीरीज की शुरुआत की गई है। मोटे अनाजों के विशेष सत्र के दौरान फिटनेस और पोषण को ध्यान में रखते हुए पोषण विशेषज्ञ रेयान फर्नांडो ने बताया कि बाजरा शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भारत में 60% महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी होती है लेकिन बाजरा का उपयोग उस कमी को पूरा कर सकता है। मोटे अनाज रागी और बाजरा में फेनोलिक एसिड होता है जो बहुत ही शक्तिशाली सुपर एंटीऑक्सीडेंट है। यह मांसपेशियों की क्षति को ठीक करता है।

फिट इंडिया स्वस्थ हिंदुस्तान का उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ भोजन के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को जागरुक करना है। पीएम मोदी के विजन "एक फिट राष्ट्र" को ध्यान में रखते हुए फिट इंडिया स्वस्थ हिंदुस्तान की शुरुआत की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष' (IYOM) घोषित किया है। यह भारत सरकार की पहल है जिसके कारण दुनिया भर के 70 से अधिक देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को अपनाया गया है। भारत सरकार 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष को जन आंदोलन बनाने के प्रयास से मिलेट्स पर आधारित टॉक सीरीज को शुरु किया गया है।

फिट इंडिया मूवमेंट क्या है

फिट इंडिया स्वस्थ हिन्दुस्तान टॉक सीरीज को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़कर ही शुरु किया गया है। शारीरिक फिटनेस को जीवन का एक तरीका बनाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य एक गतिहीन जीवन शैली से लेकर शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली तक व्यवहार परिवर्तन है।

स्वस्थ भोजन खाने और नियमित व्यायाम करने की आदत डालने से कोई भी व्यक्ति फिट हो सकता है। जब शरीर फिट होता है तो मन भी प्रसन्न रहता है। इस सीरीज का उद्देश्य एक लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य रणनीतियां प्रदान करना भी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सीरीज नागरिकों को सही सलाह देकर और अधिक सशक्त बनाने का एक प्रयास है।
(स्रोत : पीबीएनएस)