भारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

भारत की GDP ग्रोथ रहेगी विश्व के अन्य देशों से सबसे तेज: आईएमएफ

2023 और 2024 में भारत की GDP ग्रोथ रहेगी विश्व के अन्य देशों से सबसे तेज: आईएमएफ 

दुनिया के तमाम देशों में आर्थिक मंदी के खतरे के बीच भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल इतना ही नहीं आने वाले समय में भी भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर ताजा आंकड़े जारी किए हैं। अपने पूर्वानुमान में IMF ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर भरोसा जताया है। आईएमएफ के अनुसार, 2023 में भारत 6.1 प्रतिशत की दर से आर्थिक प्रगति करेगा। IMF के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था 2023 और 2024 में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

IMF ने भारत की वृद्धि दर 2023 में 6.1 फीसदी रहने का अनुमान

IMF ने साल 2023 में ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान जारी किया है जिसमें IMF ने  2023 के लिए भारत के विकास अनुमान यानि वृद्धि दर को 6.1% और 2024 के लिए 6.8% होने का अनुमान लगाया है। IMF के मुताबिक भारत तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

IMF Growth Projections: 2023

USA🇺🇸: 1.4%
Germany🇩🇪: 0.1%
France🇫🇷: 0.7%
Italy🇮🇹: 0.6%
Japan🇯🇵: 1.8%
UK🇬🇧: -0.6%
China🇨🇳: 5.2%
India🇮🇳: 6.1%
Russia🇷🇺: 0.3%
Brazil🇧🇷: 1.2%
Mexico🇲🇽: 1.7%
KSA🇸🇦: 2.6%
Nigeria🇳🇬: 3.2%
RSA🇿🇦: 1.2% https://t.co/4ifKc9qi4j #WEO pic.twitter.com/qELAmtqXLP

— IMF (@IMFNews) January 31, 2023

अमेरिका, चीन के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर

आईएमएफ के अनुसार 2023 में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं में अमेरिका ( 1.4 फीसदी), चीन (5.2 फीसदी) और यूरो एरिया (0.7 फीसदी) की ग्रोथ रेट रहेगी। वहीं भारत की विकास दर 6.1 फीसदी रहेगी जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

IMF द्वारा जारी 2023 के विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के विकास पूर्वानुमान में अमेरिका की जीडीपी (1.4%), जर्मनी (0.1%), फ्रांस (0.7%), इटली (0.6%), स्पेन (1.1%), जापान (1.8%), यूके (-0.6%), कनाडा (1.5%), चीन (5.2%), भारत (6.1%), रूस (0.3%), ब्राजील (1.2%) रहने का अनुमान है।

दुनियाभर में कैसी रहेगी आर्थिक विकास दर ?

IMF ने यह भी कहा है कि दुनियाभर में आर्थिक विकास दर में गिरावट के बीच महंगाई चरम पर है। दुनिया की इकोनॉमी की ग्रोथ रेट साल 2023 में 2.9 प्रतिशत रहेगी, जोकि 2022 में 3.4 प्रतिशत रहा। साल 2024 के लिए आईएमएफ ने पूरी दुनिया की जीडीपी रेट 3.1 प्रतिशत  रहने  का अनुमान लगाया है। पूरी दुनिया को महंगाई (Inflation) का सामना करना पड़ रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध और चीन में कोविड के बढ़े मामलों ने साल 2022 में महंगाई को पुरजोर हवा दी।

🆕 The IMF projects global growth to fall from 3.4% in 2022 to 2.9% in 2023, and then rise to 3.1% in 2024. Inflation is peaking amid low growth. Read our analysis in the World Economic Outlook Update. https://t.co/4ifKc9qi4j #WEO pic.twitter.com/5tdSaw0Q81

— IMF (@IMFNews) January 31, 2023

याद हो IMF ने कहा था कि अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए हमने भारत के विकास दर का अनुमान 6.8 प्रतिशत लगाया था, लेकिन इसके बाद 2023 के चालू वित्त वर्ष में यह घटकर 6.1 फीसदी होने की उम्मीद है। इस पर आईएमएफ बरकरार है। दरअसल, देखने में आया कि मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए केंद्रीय बैंक दरों में वृद्धि और यूक्रेन में रूस के युद्ध से आर्थिक गतिविधियों पर अभी भी दबाव बना हुआ है।

बता दें इससे पहले बीते वर्ष IMF ने ये चेतावनी भी दी थी कि ब्याज दरों में तेजी से वृद्धि होने से मंदी का दौर लंबे समय तक चल सकता है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने इस संबंध में कहा था कि वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण निराशाजनक हो रहा है और मंदी के जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं।

अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय इकोनॉमी

हांलांकि अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पूरी दुनिया में बेहद सकारात्मक माहौल बना हुआ है। ऐसे में देश विकास क्रम में लगातार आगे बढ़ रहा है। बता दें इस समय भारत G20 की अध्यक्षता भी कर रहा है जिसमें IMF के अधिकारी भी शामिल हैं। ये भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे विकास पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

आईएमएफ विकास अनुमान: 2023

भारत: 6.1%
यूएसए: 1.4%
जर्मनी: 0.1%
फ्रांस: 0.7%
इटली: 0.6%
जापान: 1.8%
यूके:-0.6%
चीन: 5.2%
रूस: 0.3%
ब्राजील: 1.2%
मैक्सिको: 1.7%
केएसए: 2.6%
नाइजीरिया: 3.2%
आरएसए: 1.2%
(स्रोत : पीबीएनएस)

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

भारत-मिस्र 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार 12 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे

भारत-मिस्र 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार 12 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे

पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने बुधवार द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। भारत-मिस्र ने अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का निर्णय भी लिया।

भारत-मिस्र 12 बिलियन डॉलर तक का करेगा द्विपक्षीय व्यापार

इस संबंध में पीएम मोदी ने बताया कि भारत-मिस्र ने अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने मिस्र के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है।

दोनों देशों के बीच पांच करार पर हस्ताक्षर

इसी क्रम में भारत और मिस्र के बीच पांच करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों देश द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्षों के उत्सव भी मना रहे हैं। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए एक डाक टिकट भी जारी किया गया। प्रधानमंत्री और मेहमान नेता की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा ?

इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए वार्ता की। इस दौरान राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक जुड़ाव और वैज्ञानिक सहयोग, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संपर्क तथा क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय मंचों, विशेष रूप से G20 में सहयोग पर भी चर्चा की। मिस्र G20 में अतिथि देश के रूप में शामिल होने वाला है। इस दौरान मिस्र विकासशील देशों से जुड़ी भारत की पहल वायस ऑफ ग्लोबल साउथ को G20 चर्चाओं में ले जाने के भारत के प्रयास में शामिल होगा।

भारत-मिस्र के बीच हुए समझौता

द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। इसमें प्रधानमंत्री ने राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक क्षेत्रों को शामिल करते हुए रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत-मिस्र संबंध के उन्नयन की घोषणा की। दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और मिस्र ने साइबर सुरक्षा, संस्कृति, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा मामलों पर सहयोग और प्रसारण के क्षेत्र में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।

दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे 

पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दोनों देशों के बीच डाक टिकटों के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। स्मारक डाक टिकट का आदान-प्रदान रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और मिस्र के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अम्र अहमद समिह तलत के बीच हुआ।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हैं। राष्ट्रपति सीसी कल हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुझे खुशी है कि मिस्र की सैन्य टुकड़ी भी परेड में हिस्सा लेगी। यह पूरे भारत के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है।

ज्ञात हो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी 26 जनवरी को नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। 2022-23 में भारत की G-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को भी ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है।

भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से हैं। हमारे दोनों देशों के बीच कई हजारों वर्षों का अनवरत नाता रहा है। चार हजार वर्षों से भी पहले, गुजरात के लोथल पोर्ट के माध्यम से मिस्र के साथ व्यापार होता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। इस वर्ष भारत ने अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के रूप आमंत्रित किया है, जो हमारी विशेष मित्रता को दर्शाता है।

PM मोदी के कार्यों की हुई प्रशंसा

वहीं अपने वक्तव्य में मिस्र के राष्ट्रपति सिसी ने पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए काहिरा (मिस्र) आने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कॉप-27 पर चर्चा हुई। सुरक्षा सहयोग, हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन को बढ़ावे के लिए कनेक्टिविटी के मुद्दे सहित सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।
द्विपक्षीय सहयोग को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने तय किया है कि भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी के तहत हम राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में और अधिक व्यापक सहयोग का दीर्घकालिक ढांचा विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने आज की बैठक में अपने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने, और आतंकवाद विरोधी संबंधी सूचना एवं इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

आतंकवाद को लेकर चिंतित दोनों देश

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मिस्र आतंकवाद को लेकर चिंतित हैं। दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कोविड प्रकोप के दौरान, हमने दोनों देशों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण और हमारे बीच क्षमता निर्माण में वृद्धि हुई है। हमने कोविड और यूक्रेन संकट के कारण बाधित हुई आपूर्ति श्रृंखला पर भी चर्चा की।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों तथा मजबूत P2P संबंधों द्वारा चिह्नित बहुआयामी भारत-मिस्र संबंधों को गति देने के लिए बातचीत की। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए पीएम मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति का हुआ औपचारिक स्वागत

इससे पहले राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी का बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत भी किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और कई अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद रहे थे। राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

वहीं विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ भी बुधवार सुबह मिस्र के राष्ट्रपति ने मुलाकात की। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने एक बयान में कहा है कि भारत के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध संतुलन और स्थिरता पर आधारित है। राष्ट्रपति सीसी ने उम्मीद व्यक्त की है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना के मना रहे 75 वर्ष

ज्ञात हो, अल-सिसी 24 जनवरी शाम छह बजे विमान से नई दिल्ली पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे है। भारत और मिस्र, दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताएं हैं जिन्होंने प्राचीन काल से निकट संपर्क के इतिहास का भरपूर आनंद लिया है।

अशोक व  टॉलेमी-द्वितीय के अभिलेखों में मिस्र के साथ इनके संबंधों का उल्लेख भी मिलता है। इसी प्रकार आधुनिक समय में, महात्मा गांधी और साद जघलौल ने भी दोनों देशों की स्वतंत्रता पर साझा लक्ष्यों को साझा किया था। ऐसा ही घनिष्ठ मित्रता का सबूत गमाल अब्देल नासिर और जवाहरलाल नेहरू के बीच मिलता है जिनके कारण दोनों देशों के बीच 1955 में मैत्री संधि हुई थी।

यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 2022-23 में भारत की G-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को भी ‘अतिथि देश’के रूप में आमंत्रित किया गया है।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार ने 2021-22 में 7.26 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई की हासिल

भारत मिस्र के साथ 3.74 अरब का निर्यात और 3.52 अरब का आयात करता है। देखा जाए तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर काफी संतुलन बना हुआ है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार ने 2021-22 में 7.26 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई की हासिल की है। वहीं दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्ते से इस बात के अंदेशा है कि आगामी समय में दोनों देशों की बीच व्यापार में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मिस्र में 50 से अधिक भारतीय कंपनियों ने 3.15 अरब डॉलर से अधिक का किया निवेश

भारत की 50 से अधिक भारतीय कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 3.15 बिलियन डॉलर का निवेश किया है जो मिस्र की अर्थव्यवस्था में रसायन, ऊर्जा, कपड़ा, परिधान, कृषि-व्यवसाय और खुदरा इत्यादि क्षेत्रों में शामिल हैं।  ऐसे में भारत-मिस्र के बीच हुए 5 करार पर दोनों देशों के बीच व्यापार को और गति प्रदान करने में मदद करेंगे जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी मधुर होंगे।
(स्रोत : पीबीएनएस)